फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यर्थियों को उचित खानपान की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़ावली स्कूल में निपुण मेले का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। निपुण भारत मिशन के तहत रामपुर के भड़ावली राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला में निपुण मेले का आयोजन किया गया। मेले में शिक्षा के ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न प्रदर्शनियां लगाकर विद्यर्थियों को स्वस्थ एवं निरोग खान-पान से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई, जिससे शिक्षित समाज के साथ-साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण किया जा सके। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला भड़ावली में निपुण मेले में मुख्यातिथि के रूप में पंचायत सदस्य भड़ावली कृष्ण लाल विशेष अतिथि मौजूद रहे। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका मंजू रानी ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मकसद छोटे बच्चों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास करना है, जिससे बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ सकारात्मक गतिविधियों में भी ज्ञान के साथ रुचि उत्पन्न हो। इस मौके पर राजकीय उच्च विद्यालय भड़ावली के मुख्य अध्यापक धर्मेंद्र नेगी, सेवानिवृत्त सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग दुर्गा सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक दीवान चंद, जेबीटी और जीपीएस कुमसु नंद ल उपस्थित थे। मेले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कमलाऊ, प्राथमिक पाठशाला रसैंदली, प्राथमिक पाठशाला राजपुरा, आंगनबाड़ी कमलाऊ, महिला मंडल भड़ावली, एसएमसी भड़ावली, कमलाऊ, राजपुरा, वेलनेस सेंटर कमलाऊ और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें