फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शीलघाट में सीपीएस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को घरद्वार मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सरकार का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विधायक एवं सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा ने वीरवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के शीलघाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र के लोगों को घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सीपीएस का भव्य स्वागत किया। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण के लिए सीपीएस और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश सरकार रोहड़ू सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों को पूरा करने में प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के मौजूदा कार्यकाल में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास को तेज गति प्रदान की है। हर क्षेत्र का सम्मान विकास कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि शीलघाट में अब लोगों को स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, शील पंचायत के प्रधान ईश्वर सिंह भोलटा सहित स्वास्थ्य, लोनिवि और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें