फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने जाना सड़क सुरक्षा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। इसके के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, पोस्टर लेखन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक शामिल थे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा का महत्व बताया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बलवीर सागर कलसाईक ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्हें इसे समझकर और अपनाकर उचित रवैया अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना और समाज को इसके प्रति जागरूक करना था। छात्रों ने इस अभियान में एकत्रित होकर सक्रिय रूप से भाग लिया और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प दिखाया। भाषण प्रतियोगिता में शीतल चौहान ने प्रथम, स्पर्श मिष्टा द्वितीय, शालू कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाने में अर्जुन चौहान ने पहला, प्रमोद और अंजना ने दूसरा, साहिल और शीतल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र नेगी, संजीव जस्टा, वरुण सूद, कल्याण शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, हरीश सामरा, सीमा जस्टा, दिनेश शर्मा, अमन शर्मा, रोहित, दलीप शर्मा, आराधना नेगी, कमल ठाकुर, नारायण चौहान, सुरेंद्र शर्मा और अनिता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें