संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में कॅरिअर गाइडेंस एंव काउंसिलिंग सेल ने कॉलेज में अध्यनरत छात्राओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता डॉ. प्रियंका ठाकुर ने की। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर समाज के अन्य वर्गों को भी जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर प्रवक्ता कैप्टन संदीप ठाकुर, सुरेंद्र धीमान, राजेश चौहान, राहुल शर्मा, डॉ. गौरव सूद, देव कुमाी, कौशल्या देवी और सुषमा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।