पुलिस और नगर परिषद ने मिलकर की कार्रवाई, भविष्य में रेहड़ियां नहीं सजाने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस और नगर परिषद रोहड़ू ने संयुक्त रूप से रोहड़ू बाजार में एसीसी पार्क के समीप सड़क के किनारे बैठे रेहड़ी वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान 20 तहबाजारियाें के चालान काटे गए। सड़क पर कब्जा करके बैठे तहबाजारियों की आठ रेहड़ियाें को जब्त भी किया गया। इसके साथ ही तहबाजारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में भी सड़क के किनारे रेहड़ी न लगाएं। राेहड़ू पुलिस थाना रोहड़ू के प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि नगर परिषद के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। राेहडू बाजार के एसीसी पार्क के समीप सड़क के किनारे रेहड़ियां सजाकर बैठे लोगों को हटाया गया है। बार-बार हिदायत देने के बाद भी कई तहबाजारी सड़क पर कब्जा करके रेहड़ियां लगा रहे थे। इस पर कार्रवाई की गई है। सड़क पर सामान लगाने वाले 20 तहबाजारियों के मौके पर ही चालान किए गए हैं। इसके साथ ही आठ रेहड़ियों को जब्त किया गया है।