संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी एवं नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के सौजन्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निरमंड में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्य प्रवक्ता जिला कुल्लू भाजपा अधिवक्ता दिलसुख और प्रधानाचार्य आईटीआई निरमंड विशिष्ट तिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य वक्ता अधिवक्ता दिलसुख ठाकुर ने संविधान दिवस की संपूर्ण जानकारी छात्र और छात्राओं के समक्ष रखी।