महाविद्यालय रिकांगपिओ में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम में छात्राएं जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को लकड़ी की नक्काशी, गोलचा निर्माण कला, सोने के आभूषण निर्माण कला और पाषाण निर्माण कला आदि शिल्प कलाओं से अवगत करवाया गया। कार्यशाला में 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जनक नेगी ने छात्र-छात्राओं को शिल्प कला की उपयोगिता एवं भविष्य में इस तरह से कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. बालम देवी, प्रो. शांता कुमार, प्रो. सिद्धेश्वरी नेगी, प्रो. अभिषेक और ज्योति शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
- संवाद