फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसरवादी नहीं गिरा पाएंगे सुक्खू की सरकार : मुंगटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़कर पार्टी के खिलाफ जाने वाले अवसरवादी मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार को नहीं गिरा सकते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यवहार और कार्य की सराहना विश्व बैंक,राष्ट्रीय मीडिया और हिमाचल की जनता कर चुकी है। पार्टी के कुछ अवसरवादी पार्टी से दगा करके हिमाचल के हितों की बात न करें। इसे राजनीतिक कलंक के तौर पर हिमाचल में देखा जाएगा। अपने कृत्यों से लोकमत का मजाक उड़ाने वाले दलबदल कानून से बचना अब मुमकिन नहीं होगा। मुंगटा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या का बहाना तलाश रही है। ईडी, सीबीआई और सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर भाजपा लगातार लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें