फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से अस्थिर करने के लगाए आरोप, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कांग्रेस किन्नौर ने केंद्र सरकार के खिलाफ शनिवार शाम को मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ बाजार में बड़ी संख्या में भाग लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को धूल दिखाने और अनैतिक और अलोकतांत्रिक तरीके से लोकतांत्रिक मानदंडों का मखौल उड़ाने का प्रयास किया है। राज्य में कांग्रेस सरकार को लोगों ने भारी जनादेश देकर सत्ता पर बैठाया है लेकिन भाजपा ने जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया है जो सरासर गलत है। जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है और पांच साल तक चलेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा ब्रिगेड सेवादल के पदाधिकारी और कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें