फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सालों में केंद्र की भाजपा सरकार अपनी तीन गारटियों को नहीं कर पाई पूरा : खाची

विज्ञापन
विज्ञापन
15 महीने में प्रदेश कांग्रेस सरकार मांग रहे हैं गारंटियां पूरा करने का जवाब, भाजपा प्रत्याशी के पास नहीं कोई विजन और योजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा के नेता हमेशा प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जो लोगों को 10 गारंटियाें का वादा किया है, उसका 15 महीने में ही जवाब मांग रहे हैं जबकि कांग्रेस सरकार ने इन्हें पांच साल में पूरा करने का जनता से वादा किया था। कांग्रेस का भाजपा से जवाब मांगने का अधिकारी बनता है कि केंद्र की मोदी सरकार ने 10 साल में जो जनता को तीन गांरटियां दीं थीं, उसका क्या हुआ ? यह बात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गारंटियों को ही पूरा नहीं कर सके। उन्होंने युवाओं को दो करोड़ नौकरियों का लालच और काला धन लाकर पंद्रह-पंद्रह लाख देने का वादा किया था। देश की जनता को आज तक इसका इंतजार है। कांग्रेस सरकार ने अपनी दस गारंटियों में से छह गारंटियां पूरी की हैं, लेकिन भाजपा ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। कंगना रणौत भारी मतों से इस बार हारेंगी, क्योंकि उनके पास न कोई विजन है और न कोई योजना है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ किए वादों को सरकार बनते ही पूरा करना शुरू कर दिया था जबकि भाजपा को अपनी नाकामी नजर आई तो उन्होंने जनता के विकास कार्यों में रोडे़ अटकाने शुरू कर दिए। महिलाओं को पंद्रह-पंद्रह सौ देने का काम सरकार ने शुरू किया तो भाजपा इसकी शिकायत करने चुनाव आयोग के पास पहुंच गई जबकि चुनाव आयोग से भी अब यह राशि देने की स्वीकृति चुनाव के बाद मिल गई है। महिलाओं को चुनाव के बाद तीन माह की किस्तें एक साथ जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें