फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा खंड कुमारसैन के शिक्षकों ने सीखे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत स्कूलों में तैनात शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के जरिये शिक्षकों को प्रशिक्षित कर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर शिक्षा खंड कुमारसैन के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मंजीत शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षा खंड कुमारसैन के सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए दो-दो दिन का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया। दो चरणों में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा खंड के 150 प्राथमिक शिक्षकों को प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए स्रोत व्यक्तियों ने कई महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। उपप्रधानाचार्य जगदीश बाली, प्रवक्ता विशाल ठाकुर, दीपक को राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन से विशेष प्रशिक्षण के पश्चात प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से बतौर स्रोत व्यक्ति नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें