फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में अंकित प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ की ओर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राओं को सशक्त बनने को लेकर जागरूक किया गया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त इतिहास प्रो. दिल्ली विश्वविद्यालय डॉ. जीडी और पत्रकारिता के विशेषज्ञ डॉ. बीएस पंवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर बनाने, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता और कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में सानिया भारती ने पहला, कनुप्रिया ने दूसरा और डिंपल ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में समित प्रथम, डिंपल द्वितीय और शालिनी तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अंकित प्रथम, पलक ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला स्थान, शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समारोह के समापन में विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया। महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. गीता शर्मा ने कार्यशाला में पहुंचने पर सभी का आभार जताया। कार्यशाला के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि महिलाएं किसी भी काल में कमजोर नहीं रही हैं, चाहे सीता की बात की जाए या फिर द्रौपदी की बात की। डॉ. बीएस पंवर ने पत्रकारिता के संदर्भ में महिलाओं की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. जीडी गुलाटी ने महिलाओं के ऐतिहासिक संदर्भ पर अपने विचार रखे। इसमें प्राचीनकाल से आधुनिक काल तक इतिहास में महिलाओं की स्थिति पर उन्होंने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. प्रियंका ने किया। इस अवसर पर डॉ. विद्या बंधु नेगी, डॉ. टीडी वर्मा, डॉ जीवन मसोई और डॉ. राजेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें