फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को विकसित कर दूसरों की सेवा करें स्वयंसेवी : डॉ. बसोतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय वार्षिक विशिष्ट शिविर का रविवार को शुरू हुआ। शिविर में बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. विद्या बंधु नेगी और प्रो. राजेश नेगी मौजूद रहे। सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयं सेवी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और अभियानों में भाग लेेकर सामाजिक निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यातिथि डॉ. बसोतिया ने स्वंसेवियों को निस्वार्थ सेवा का सही अर्थ बताया और अपने आप को विकसित कर दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कर्तव्य को परिभाषित कर उसको प्राप्त करने की क्षमता और लक्ष्य पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय मेगा शिविर में गए चार स्वयंसेवियों का स्वागत किया। राज्यस्तरीय शिविर जो राजकीय महाविद्यालय बंजार में 18 से 22 दिसंबर तक हुआ। इसमें रामपुर कॉलेज की साक्षी, कुलदीप, पार्वती एवं अनिकेत ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विपन शर्मा ने स्वयंसेवियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयं सेवी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। विभिन्न स्रोत व्यक्तियों द्वारा स्वयं सेवियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। प्रो. रंजू नेगी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें