अंतर इकाई प्रतियोगिता में बलवंत सिंह ने जीता प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के तत्वावधान में रामपुर हाइड्रो परियोजना की ओर से आयोजित आंतर कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब रामपुर एचपीएस के नाम रहा। 23 और 24 दिसंबर तक आरएचपीएस खेल मैदान दत्तनगर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच एनजेएचपीएस और निगम मुख्यालय के बीच हुआ। इसमें एनजेएचपीएस की टीम ने जीत हासिल। दूसरा मैच एनजेएचपीएस एवं आरएचपीएस के बीच खेला गया। इसमें आरएचपीएस की टीम विजय रही। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का तीसरा मैच रामपुर एचपीएस एवं निगम कार्यालय के मध्य खेला गया। इसमें आरएचपीएस की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला एनजेएचपीएस और आरएचपीएस के बीच खेला गया। इसमें रामपुर एचपीएस की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में विक्रम को बेस्ट रेडर, मौजू राम को बेस्ट डिफेंडर और बलवंत सिंह राणा को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गा। इस मौके पर विभागाध्यक्ष राजीव सिंधु, रोशन कुमार, कौशल्या देवी सहित अन्य मौजूद रहे।