रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस ने इन दिनों स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई।
अभियान के तहत रामपुर एचपीएस ने सार्वजनिक स्थानों में पोस्टर लगाकर भारत को कचरा मुक्त बनाने के लिए लोगों को भूमिका निभाने की अपील की। परियोजना अस्पताल, बायल में 90 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया। इसी कड़ी परियोजना प्रमुख के नेतृत्व में गांव दत्तनगर के समीप सतलुज और इसके घाट की सफाई की गई।