फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन और वॉलीबाल में समेज स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
बैडमिंटन, वॉलीबॉल में समेज स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
आनी( कुल्लू)। निरमंड खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज 15/20 में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन और वॉलीबाल का खिताब समेज स्कूल के ना रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त एवं समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद गतिविधियों का अहम योगदान रहता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलें छात्रों के शारीरिक और बौद्धि विकास के लिए आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि निरमंड क्षेत्र में हुनर की कमी नहीं है। हर क्षेत्र में यहां के छात्र प्रदेश स्तर पर अपना नाम चमका कर क्षेत्र को गौर्वान्वित कर रहे हैं। समापन अवसर पर समेज स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर से खूब वाहवाली लूटी। खेलकूद के खंड प्रभारी दया नंद ठाकुर ने बताया कि समेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में 19 स्कूलों के 300 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में मार्च पास्ट के अलावा कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। मार्चपास्ट में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू प्रथम रहा। वहीं वॉलीबाल में समेज स्कूल प्रथम और अरसू स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में जाओ स्कूल प्रथम जबकि कुशवा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

खो-खो में इसके अलावा खरगा स्कूल प्रथम और अरसू स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में समेज ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अरसू स्कूल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें