फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजपाल को सौंपी लुहरी विद्युत परियोजना मजदूर यूनियन की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन में सीटू ने गठित की कार्यकारिणी, दिनेश मेहता को महासचिव का जिम्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। सतलुज पर निर्माणाधीन 210 मेगावाट लुहरी जल विद्युत परियोजना सीटू मजदूर यूनियन का सम्मेलन सोमवार को आयोजित हुआ। इसमें परियोजना निर्माण में जुटे मजदूरों की यूनियन का गठन किया गया। राजपाल भंडारी को सर्वसम्मति से लुहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 सीटू मजदूर यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत देहरा, नित्थर और रामपुर उपमंडल की निरथ पंचायत में निर्माणाधीन 210 मेगावाट लुहरी जल विद्युत परियोजना चरण एक का कार्य चल रहा है। परियोजना निर्माण में जुटी पटेल इंजीनियरिंग और ठेकेदार के यहां काम कर रहे मजदूरों की सीटू यूनियन का सोमवार को गठन किया गया। इसमें किसान सभा और सीटू जिला शिमला के पदाधिकारी मौजूद रहे। लुहरी परियोजना सीटू यूनियन सचिव अजय शर्मा ने पिछले कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट रखी। उन्होंने मजदूरों को बताया कि दो सालों में मजदूरों के लिए क्या-क्या कार्य किए गए हैं। मजदूरों की सर्वसम्मति से सीटू संबंधित मजदूर यूनियन का गठन किया गया। इसमें राजपाल भंडारी को अध्यक्ष और महासचिव दिनेश मेहता को चुना गया। उपाध्यक्ष की कमान कपिल ठाकुर, मोहर सिंह, परस राम, डोला राम, प्रदीप, गोविंद को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष व्रीकम, चंद्रपाल, सचिव अजय शर्मा, सतीश, मेहर चंद, योगराज चुने गए। कैलाश चंद, विजय कश्यप, अनूप राम और अन्य को सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने कहा कि मजदूरों के हकों के लिए जो संघर्ष करना होगा, उसके लिए वह सदैव तैयार रहेगी। इस मौके पर किसान सभा निरमंड के इकाई सचिव देवकी नंद, सीटू जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, अमित, बालक राम और कृष्णा राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें