संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में स्थापना दिवस भारत स्काउट एंड गाइड यूनिट ने धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में दीपराम शर्मा स्काउट मास्टर और अरुणा जिंटा स्काउट गाइड ने बच्चों द्वारा लाइफ स्किल और हैंडिक्राफ्ट का स्टाॅल लगाकर 400 से अधिक छात्रों को जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केवल राम चौहान सहित शिक्षकउपस्थित रहे।