फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तुसली राम जमालटा बने कृषि सलाहकार समिति कुपवी के अध्यक्ष

विज्ञापन
कृषक सलाहकार समिति कुपवी के नवनियुक्त अध्यक्ष तुसली राम जमालटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चौपाल (रोहड़ू)। फार्मर एडवाइजरी कमेटी कुपवी की रविवार को बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता उद्यान विकास अधिकारी ने की। बैठक में नवनियुक्त फार्मर एडवाइजरी कमेटी (एफएसी) के सभी चौदह सदस्यों ने भाग लिया। इसमें ग्राम धार चांदना के तुसली राम जमालटा, ग्राम मशौत के नदरू राम, मालत के पवन चौहान, बागी के उजागर समटा व दुलाराम, ग्राम कफलाह के देवराज, मझोली के बस्तीराम, बावत के ज्ञान सिंह, टिक्कर के सोहन सिंह, धोताली के वीरेंद्र शर्मा, झोखड के बीरबल, कुपवी के दुलाराम, बनाह के बलबीर चौहान और ग्राम भालू के सुखविंदर शामिल रहे। बैठक में तुलसी राम जमालटा को सर्वसम्मति से फार्मर एडवाइजरी कमेटी (एफएसी) कुपवी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पंचायत समिति अध्यक्ष श्याम पंवार और जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र पटियाल को पदेन सदस्य, बीटीएम नितेश कुमार को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष तुलसी राम जमालटा ने कहा कि वे कुपवी उपमंडल के किसानों और बागवानों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का सरकार से आग्रह करेंगे। उन्होंने इस मनोनयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रजनीश किमटा, कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है।

कृषक सलाहकार समिति कुपवी के नवनियुक्त अध्यक्ष तुसली राम जमालटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें