फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पनेई-जाबो सड़क पर डेढ़ माह से नहीं दौड़ी एचआरटीसी की बस

विज्ञापन
-पनेई-जाबो सड़क पर गिरा डंगा। संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। खंड आनी के तहत आने वाली कराणा पंचायत की पनेई-जाबो सड़क पर कई जगह डंगे गिरने से सड़क अभी तक अवरूद्ध है।
विज्ञापन


यातायात ठप होने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से जाबो तक बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सेब सीजन में जहां क्षेत्रीय ग्रामीणों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी, वहीं अब समय पर डंगे न लगने से लोग टैक्सी से आवाजाही करने को मजबूर हैं।

लोगों ने बताया कि जाबो के साथ कटेरीधार नामक स्थान पर गिरे डंगे को अगर लोनिवि समय पर बनवा देता है, तो बड़े वाहनों की आवाजाही जल्द बहाल हो सकती है। कराणा पंचायत के उपप्रधान केवल कृष्ण, चंद्रमोहन, आशीष कुमार, सुभाष, सुजय कुमार, दलीप कुमार, रिंकू राणा, भारत भूषण और उत्तम ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पनेई-जाबो चार किलोमीटर सड़क डेढ़ महीने से अवरूद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जाबो में फंसी एचआरटीसी की बस को एक महीने के बाद कड़ी मशक्कत से निकाला जा चुका है लेकिन गिरे डंगों में प्वाइंट खतरनाक होने से एचआरटीसी बस नहीं चल पा रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि से मांग उठाई कि गिरे डंगों को जल्द लगाया जाए, जिससे उनके क्षेत्र के लोगों को बस की सुविधा समय पर मिल सके और जनता की परेशानियों कम हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें