फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें पाठशाला के 60 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर एसआरएल लैब के मालिक घनश्याम शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यार्थियों से अनुशासन में रहकर शिविर को सफल बनाने की अपील की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह वर्मा ने मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यालय स्तर पर उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने स्वयंसेवियों से आपसी सहयोग विकसित करने पर बल दिया। एनएसएस महिला कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रिया मेहता ने मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवी साहिल ने एकल गीत और छात्र छात्राओं ने नाटी से समा बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें