फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर चौकीदार संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए 51,000 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन किन्नौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51,000 रुपये सोमवार को राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेेगी को चेक भेंट किए। मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष चौकीदारों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने दैनिक वेतनभोगी पंचायत चौकीदार को जनजातीय क्षेत्र में 25 प्रतिशत भत्ता दिलाने और पंचायत चौकीदारों की वेतन महीने के सात तारीख से पहले खाते में डालने की मांग की गई। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष खा जाएगा। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द उनकी मांगों को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला चौकीदार संघ किन्नौर ने कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अध्यक्ष जवाहर लाल, उपाध्यक्ष रवीना नेगी और सचिव भूपेंद्र को बनाया। इसके अलावा कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र नेगी उपप्रधान प्रेम देवी और सहसचिव विक्रम सिंह को बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें