फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दिवांशी 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में आईं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शतप्रतिशत रहा सनबीम स्कूल जुब्बल में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सीबीएसई बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सभी विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। सनबीम स्कूल से दसवीं की परीक्षा में बैठे तीस प्रतिशत छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक हासिल किए हैं। स्कूल में दिवांशी ने 94 % अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिशी ने 92% अंक लेकर स्कूल में द्वितीय स्थान हासिल किया। सहज ने 90% अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। चेयरमैन रजत चौहान ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के लिए गर्व का क्षण है। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत रंग लाई है। प्रधानाचार्य अरुण ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें