फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में अब कार पार्किंग के नाम पर नहीं होगी लोगों से अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन


एसडीएम ने आनी ने पंचायत प्रधान को जारी किए निर्देश, कार पार्किंग को अपने अधीन कर जल्द टेंडर रिकॉल आमंत्रित करने को निर्देश
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, टेंडर रद्द होने के बावजूद वसूला जा रहा था शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। नगर पंचायत के नाम पर आनी की कार पार्किंग में अब लोगों से अवैध वसूली नहीं हो सकेगी। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने मंगलवार को प्रधान ग्राम पंचायत आनी को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान पार्किंग को अपने अधीन लेकर, इसके जल्द टेंडर आमंत्रित करें, जिससे ग्राम पंचायत आनी को राजस्व लाभ मिल सके। वहीं जनता को इस कार पार्किंग की उचित सुविधा मिल सके। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत आनी का दर्जा जुलाई में प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद खत्म कर दिया गया है लेकिन आनी में नगर पंचायत के नाम पर पार्किंग में वाहनों मालिकों से शुल्क की वसूली अभी तक जारी थी। जुलाई में ही नगर पंचायत का दर्जा समाप्त होने के पश्चात पार्किंग पर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक मामले पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। तत्कालीन नगर पंचायत की ओर से 31 अक्तूबर तक इसका ठेका निजी ठेकेदार को दिया गया था लेकिन इसके बाद भी पार्किंग से अवैध वसूली जारी रही। ऐसे में जनता की ओर से सवाल उठाए जा रहे थे कि आखिरकार ठेकेदार किन आदेशों के तहत नगर पंचायत के नाम पर पार्किंग की फीस ले रहा है। जबकि नगर पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। अमर उजाला ने रविवार के अंक में मामला प्रमुखता से उठाया। इसके बाद एसडीएम आनी एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आनी पंचायत को कार पार्किंग अपने अधीन लेकर इसकी नीलामी करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें