फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 207 कलाकारों ने दिए ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कार्यक्रमों के लिए आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर मेला कमेटी की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। मेले के दौरान होने वाली चार सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों की ऑडिशन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पांच दिनों तक चली ऑडिशन प्रक्रिया में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कुल 207 कलाकारों ने भाग लिया। इसमें चयनित कलाकार लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देंगे। लवी मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों के लिए शुक्रवार से शुरू हुई ऑडिशन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई है। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा की अगुवाई में ऑडिशन कमेटी ने कलाकारों की कला का प्रदर्शन देखा। जिला भाषा अधिकारी की अध्यक्षता वाली ऑडिशन कमेटी के नाट्य निरीक्षक किशोर कुमार, सहायक आचार्य संगीत विपिन कौशल और संगीत अध्यापिका शारदा भारद्वाज ने कलाकारों की कला परखी। मंगलवार को अंतिम दिन सात कलाकार ही ऑडिशन देने पहुंचे। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने बताया कि इस वर्ष लवी मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए हुई ऑडिशन प्रक्रिया में विभिन्न जिलों से आए 207 कलाकारों ने ऑडिशन दिए हैं। ऑडिशन से चयनित कलाकार लवी मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें