फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनसीसी कैडेट्स ने दत्तनगर से देवढांक तक की ट्रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो समूहों के 328 कैडेट्स ट्रैकिंग की बारीकियों से हुए रूबरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के पांचवें दिन बुधवार को विभिन प्रदेशों से आए एनसीसी कैडेट्स ने दत्तनगर से देवढांक तक ट्रैकिंग की। इस दौरान मैदानी इलाकों से पहुंचे कैडेट्स ने अधिकारियों से ट्रैकिंग की बारीकियां सीखीं। बुधवार सुबह पांच बजे पूरे जोश के साथ सभी कैडेट्स बटालियन कमांडर ले. कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू और एडम ऑफिसर ले. कर्नल नरेश कुमार के नेतृत्व में दत्तनगर के पास चिह्नित किए गए रूट पर ट्रैकिंग पर निकले। कैडेट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें दो समूहों में बांटा गया था। पहला समूह 198 कैडेट्स के साथ सूबेदार प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दत्नगर से देवढांक के लिए सुबह पांच बजे निकला और दोपहर 12 बजे वापस बेस कैंप में पहुंचा। दूसरा कैडेट्स का समूह 130 कैडेट्स के साथ सूबेदार दलबीर सिंह के नेतृत्व में दत्नगर से देवढांक के लिए निकला और दोपहर एक बजे वापस कैंप में पहुंचा। मैदानी इलाकों से आए हुए एनसीसी कैडेट्स इन पहाड़ों में करवाई जा रही ट्रैकिंग से काफी खुश दिखे। इसके साथ ही उन्हें हिमाचल की प्रकृति तथा संस्कृति के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। ले. कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां एनसीसी कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता का भी विकास करती है और उन्हें सेना में अवसर प्रदान करती हैं। शिविर में चितकारा विश्वविद्यालय से ऋतुराज, अमन, लक्ष्य, नालागढ़ से राहुल, हरीश, रामपुर शिमला से आदित्य, ऋतिक, जितेंद, रोहतक से शक्ति, तरण जोत, ध्रुव, जालंधर से अंश, पीयूष, माणिक लुधियाना से संदीप, दीपक, जसगीत, अंबाला से धनंजय, कुंदन, मुकुल, अमृतसर से सुनील, सरवन, बलजीत सहित विभिन्न समूहों से आए हुए एसोसिएट एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें