फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुरु गांव में रिसाव के कारण पता करने के लिए पानी के सैंपलों की जांच करेगा जलशक्ति विभाग

विज्ञापन
कूट पंचायत के सूरू गांव की समस्या को लेकर बधाल में बैठक की अध्यक्षता करते राजस्व मंत्री जगत सिं
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के पंद्रहबीस क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव में पानी के रिसाव के कारणों की जांच के लिए जलशक्ति विभाग पानी के सैंपलों की जांच करेगा। यह निर्णय गांव में भूस्खलन के खतरे को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और परियोजना प्रबंधन की बधाल में आयोजित बैठक लिया गया। इसकी अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की।
विज्ञापन


बैठक में सुरु गांव के खतरे के समाधान को लेकर कूट परियोजना प्रबंधकों को विशेष रूप से बुलाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरु गांव के भूस्खलन के पीछे कूट परियोजना की टनल के पानी का रिसाव है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कूट परियोजना से गुडविल कंपनी के महाप्रबंधक विनोद अग्रवाल और पंचायत प्रतिनिधियों सहित प्रभावितों को बैठक में बुलाया था।

बैठक में पानी के रिसाव के कारणों को जानने के लिए भू-वैज्ञानिक को टीम को जल्द बुलाने का फैसला लिया गया। वहीं, जलशक्ति विभाग को पानी के सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए गए, जिससे पता चल सके कि यह पानी प्राकृतिक स्रोत का है या फिर परियोजना की टनल का। बैठक में गुडविल कंपनी को प्रदूषण के एवज में 80 लाख की राशि ब्याज सहित ग्रामीणों को देने के निर्देश भी जारी किए गए। वहीं प्रभावितों को रोजगार, लाडा की राशि जल्द जारी करने, भूमि अधिग्रहण की बकाया मुआवजा राशि सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मंत्री जगत नेगी ने कंपनी प्रबंधन को ग्रामीणों की मांगें जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उधर, पंचायत प्रधान रतन डोगरा ने मंत्री जगत नेगी का ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित बैठक करवाकर समस्या के समाधान और परियोजना प्रबंधकों को लंबित राशि सहित दूसरे कार्य जल्द करवाने के लिए आभार जताया। बैठक में रामपुर के विधायक नंदलाल, एसडीएम रामपुर निशांत तोमर सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें