संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी वीरवार से आठ दिवसीय किन्नौर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान मंत्री किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएंग और जनसमस्याएं सुनेंगे। मंत्री किन्नौर में 10 स्थानों के उद्घाटन, छह सरकारी स्कूलों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा किन्नौर के पांच स्थानों का शिलान्यास और आठ स्थानों पर जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। जगत सिंह नेगी 28 को चंडीगढ़ हिमाचल भवन से सीधा निगुलसरी पहुंचकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन और इसी स्कूल में बतौर मुख्यातिथि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे निगुलसरी सराय भवन और 200 फीट लंबे बैली ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।