संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पूज्य देव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा में बतौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा है। पूज्य देव को शिमला, किन्नौर, सोलन और सिरमौर जिले की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर ब्राह्मण सभा के चुनाव प्रभारी की जो जिम्मेवारी रहेगी, उसका सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।