रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू ने करालश पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 20 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर करालश पंचायत के प्रधान बृजेश विशेष रूप से मौजूद रहे। महाविद्यालय के एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित शिविर में करीब 20 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें महाविद्यालय से दस और पंचायत से दस लोगों ने रक्तदान किया।
सिविल शिविर में अस्पताल रोहड़ू से डॉ निखिल मांटा, वंदना, पल्लवी, रेखा नेगी, हरीश कुमार और सलेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी कुमारी शिवानी राणा और रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉ पंकज शर्मा भी मौजूद रहे। काॅलेज के मीडिया प्रभारी रनीव ठाकुर ने यह जानकारी दी।