फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में 41 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद पवन धंगल की याद में ज्यूरीवासियों ने आयोजित किया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शहीद पवन धंगल की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल, सन लाइट यूथ क्लब कोछड़ी और मून लाइट यूथ क्लब सहित अन्य संस्थाओं ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ 43वीं वाहिनी ज्यूरी आईटीबीपी के द्वितीय सेना नायक पवन कुमार गुप्ता ने किया। सभी संस्थाओं ने कमांडेंट का स्वागत किया। शिविर में शहीद के पिता शिशु पाल धंगल, बहन प्रतिभा और बहनोई संजय ने भी रक्तदान किया। रामपुर के खनेरी अस्पताल में इन दिनों सभी रक्त समूहों की भारी कमी चल रही है। रक्तदाता समय-समय पर अस्पताल में रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने के लिए ज्यूरीवासियों ने भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में खनेरी अस्पताल के डॉ. पदम शर्मा और उनकी टीम ने सहयोग दिया। इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष रूपेश्वर सिंह, उपप्रधान अरुण शर्मा, लबाना सदाना के उपप्रधान रविकांत, बधाल उपप्रधान संजय जिंटू, सोनू ठाकुर, सुनील गुप्ता, अरविंद सूद, सुनील शर्मा, देवराज नेगी, प्रदीप धीमान, श्रेया गुप्ता, प्रियंका खोजान, रीता ठाकुर, अनिल गुप्ता और अनिल नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें