फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ठाकुर की बचकाना हरकत से शर्मसार हुआ जुब्बल-नावर-कोटखाई : उमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। जुब्बल-नावर-कोटखाई भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक छोड़कर जाने की हरकत से जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र शर्मसार हुआ है। बैठक को छोड़ कर मंत्री का जाना साफ दर्शा रहा कि वे विधानसश्रभा क्षेत्र के लोगों की आवाज को मंत्रिमंडल की बैठक में उठाने में नाकाम हो रहे हैं। भाजपा महामंत्री अशोक जस्टा, मनमोहन कपालटा, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सोखटा सहित अन्यों ने संयुक्त बयान में कहा कि कैबिनेट बैठक में नाट्य घटनाक्रम देखने को मिला। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री भी माने जाते हैं। उनका कैबिनेट की बैठक छोड़कर बाहर जाना और बाद में उपमुख्यमंत्री का मनाकर लाना हंसी का पर्याय बन चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें