शिमला। युवा नेता अतुल राजटा को युवा मोर्चा जुब्बल-कोटखाई का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जुब्बल-कोटखाई से भाजपा के प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अतुल राजटा ने कहा कि जिस तरह से विश्व की नंबर वन पार्टी भाजपा ने उन पर विश्वास दिखाया है, उस विश्वास पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि जुब्बल-टखाई के प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार रहते हैं और युवा नेताओं को आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं, इससे पार्टी को आने वाले दिनों में काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।