फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: समूहगान में रामपुर और भाषण प्रतियोगिता में सुन्नी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद प्रतिभा सिंह ने नवाजे विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी
विज्ञापन


जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 300 छात्राओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समूहगान में रामपुर और भाषण प्रतियोगिता में सुन्नी विजेता बना। प्रतियोगिता में शिमला जिले के 15 शिक्षा खंडों से आई करीब 300 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। धारगौरा में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिले के 15 शिक्षा खंडों से आई छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्न शिक्षा खंडों से आई छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के मुकाबले में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य में शिक्षा खंड रोहड़ू ने पहला और रामपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में सुन्नी प्रथम, रोहड़ू द्वितीय, वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में रामपुर प्रथम, देहा द्वितीय, संस्कृत गीतिका में ठियोग पहले, देहा दूसरे, संस्कृत श्लोक उच्चारण में ठियोग प्रथम, रामपुर द्वितीय, एकांकी नाटक में जुब्बल पहले, नेरवा दूसरे, वोकल सोलो क्लासिक में शिमला-1 प्रथम, रोहड़ू द्वितीय, वोकल सोलो फॉक में देहा प्रथम, शिमला-1 द्वितीय, समूहगान में रामपुर ने प्रथम और शिक्षा खंड शिमला-1 ने द्वितीय स्थान पाया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सांसद प्रतिभा सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर विधायक नंदलाल, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, धारगौरा पंचायत प्रधान अजय राणा, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सतीश चाई, जोन समन्वय एवं प्रधानाचार्य रतन गुप्ता, हरि शर्मा, खोजानंद शर्मा, कौल सिंह खन्ना, सोहन कल्याण, संतोष चौहान, अजय पांटा और लोकपाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें