फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए : दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी पदाधिकारी आम जनता तक पहुंचाए। लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर टीम को मजबूत करें। यह बात शनिवार को रामपुर में भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी ने बैठक में कही। इसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर के चुनाव प्रभारी दिनेश रत्वान ने सभी मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्री की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की और खाका तैयार किया गया। उन्होंने बैठक में आने वाले समय में किस प्रकार से कार्य करना है, इसके बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्री को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस आज भी परिवारवाद को लेकर वोट मांग रही है जबकि कांग्रेस का देशहित और विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर जल्द हर बूथ पर प्रवास करेगी और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेगी। केंद्र की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चाकर उन्हें आम जनता तक ले जाने का कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खूंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चौहान और महामंत्री महेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें