फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एकेडमी जगातखाना ने व्यापार मंडल को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में 64 टीमें ले रही प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जगातखाना (रामपुर बुशहर)। नशा छोड़ो खेल खेलो मुहिम के तहत चाटी में रविवार से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। डीकेएस बॉयज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जगातखाना पंचायत प्रधान सतीश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर की 64 टीमें भाग ले रही हैं। नशे के खिलाफ विशेष मुहिम को लेकर युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चाटी में 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार शुरू हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच एकेडमी जगातखाना और व्यापार मंडल रामपुर के बीच हुआ। इसमें एकेडमी जगातखाना ने पहले बल्लेबाजी करते ही निर्धारित सात ओवरों में 34 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते उतरी व्यापार मंडल की टीम निर्धारित ओवर में लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाई और छह रन से हार गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर पंचायत प्रधान सतीश कुमार ने आयोजक क्लब को बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़कर स्वस्थ समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। डीकेएस बॉयज क्लब चाटी के प्रधान अजीत कश्यप ने बताया कि ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की 64 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 44,000, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 22,000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज, श्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षक और विकेट कीपर को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान जितेंद्र निट्टू, सचिव कुंदन, राजेश, किशु, बंटी, अनिल, प्रभू, कुलदीप, गोयल और रविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें