फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर किन्नौर भाजपा ने फोड़े पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा नेता हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर जिला किन्नौर भाजपा ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। जिला भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ के मुख्य बाजार में एकत्रित होकर विजय जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बताया कि भाजपा नेता हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर कांग्रेस पार्टी की नाराजगी जगजाहिर हो गई है।उन्होंने कहा कि एक साल से प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश और कांग्रेस के विधायकों को संभाल नहीं पा रहे थे। प्रदेश में भाजपा सरकार ने जो कई संस्थान खोले थे, उन्हें बंद कर दिया गया, जिससे लोगों में काफी रोष है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें