फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रैली निकालकर किया मतदान करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुन्नी।युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने और मतदान के प्रतिशत में वृद्धि करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नेहरू युवा केंद्र खंड बसंतपुर खंड ने मतदाता जागरुकता और पंजीकरण अभियान चलाया। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक उदय वर्मा ने बताया की मतदाता जागरुकता और पंजीकरण के लिए 10 दिवसीय गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मतदाता जागरुकता रैली, पोस्टर डिजाइन, नुक्कड़ नाटक, घर-घर जाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना ओर मतदान शपथ जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। इसके तहत गत दिवस मतदान जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने “लोकतंत्र सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज है”, आपका वोट आपकी ताकत, दोनों बने देश की ताकत , “सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो , की नारेबाजी की और प्रत्येक नागरिक को आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें