फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रैस क्लब आनी ने जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर को हराकर जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल क्रिकेट कप प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर की 128 टीमें दिखा रही है दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के मेला मैदान में पांच दिनों से चल रही रॉयल क्रिकेट कप प्रतियोगिता के पांचवें दिन प्रेस क्लब आनी और जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के बीच चैरिटी मैच का आयोजन किया गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर की टीम ने 8.3 ओवर में दस विकेट खोकर 56 रन बनाए। इसमें प्रदीप ने 12 नरेश ने 11, नरेंद्र ने सात और सतपाल ने दस रनों की पारी खेली। प्रेस क्लब आनी के युवराज ने पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा दिनेश ने दो, हरिकृष्ण शर्मा ने एक, नवल ठाकुर ने एक और सुरजीत ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब आनी की टीम ने 5.3 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें राकेश ने 28, जितेंद्र ने 12 बनाए जबकि नरेश वर्मा 11 और नवल ठाकुर चार रन पर नाबाद रहे। युवराज ठाकुर को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। प्रेस क्लब आनी के कप्तान हरिकृष्ण शर्मा और जिज्ञासा फाउंडेशन टीम के कप्तान संजीव चीता ने बताया कि मैच के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का संदेश दिया गया है। मैच के मुख्यातिथि एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और युवाओं से खेलों में रूचि बढ़ाने की अपील की। रॉयल क्रिकेट कप के अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच दिनों से मेला मैदान आनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से 128 टीमें भाग ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें