फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बालकृष्ण बने आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ रामपुर के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य आईटीआई के तकनीकी कर्मचारी संघ आईटीआई रामपुर इकाई की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें नई कार्यकारणी गठित करने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला शिमला तकनीकी शिक्षा आईटीआई अनुदेशक संगठन के पर्यवेक्षक महावीर सिंह चौहान और समूह अनुदेशक अनूप सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें बालकृष्ण को अध्यक्ष चुना गया। वहीं जनक राज को उपाध्यक्ष, देशराज को सचिव, जयपाल को उपसचिव और कीर्ति सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जय प्रकाश को प्रेस सचिव, चिंतामणी को प्रबंध सचिव और सुभद्रा कुमारी को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अतिरिक्त ज्योति बाला को विधिक सलाहकार की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें