फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिरशी मेले में ग्रामीणों को मतदान का बताया महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य इन दिनों जोरों से चल रहा है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों को स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत देवीदार बिरशी मेले के अवसर पर और तकलेच के आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। चुनाव में सभी से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की गई। रामपुर विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के तहत निर्वाचन को सगज करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अपने मत का प्रयोग करने और सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी डॉ. विपन शर्मा की अगुवाई में अभियान को स्थानीय बीएलओ और नोडल अधिकारी की सहायता से पूर्ण किया गया। उन्होंने सभी को स्वच्छ लोकतांत्रिक प्रणाली का भागीदार बनने का आह्वान किया। इस दौरान पवन सनाटु, रविंद्र नेगी, अशोक शर्मा और नगीन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें