फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी स्कूल में विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखन में भूमिका ने हासिल किया प्रथम स्थान,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निर्वाचन विभाग रामपुर ने शनिवार को डीपीएस स्कूल झाकड़ी में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं को मतदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी स्वीप रामपुर विपिन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए युवा पीढ़ी को मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास लोगों और अभिभावकों को मतदान के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारा लेखन में भूमिका प्रथम, गिरिशा द्वितीय, रीशिका तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भारत किशोर ने पहला, सृष्टि ने दूसरा, वंश ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में तानिशा प्रथम, तानवी द्वितीय और फलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नोडल अधिकारी स्वीप रामपुर विधानसभा निपन शर्मा ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वीप टीम के सदस्य नागिन शर्मा, स्कूल के अध्यापक और अध्यापिका सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें