फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी में ग्रामीणों को बताईं सहकारी बैंक की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक शाखा बस स्टैंड रामपुर के सौजन्य से खनेरी गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा बस स्टैंड रामपुर के सौजन्य से खनेरी गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। बैंक अधिकारी सुनील चौहान ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, अटल पेंशन योजना, केसीसी ऋण, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता, एनआरएलएम, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रताप सिंह, आलमी राम, योगराज, लक्ष्मण सिंह और सुनील ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें