फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खशधार की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 196 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। जिला शिमला के नेरवा और रोहड़ू के मध्य उत्तराखंड के सीमावर्ती त्यूणी क्षेत्र में चल रही स्वर्गीय गुलाब सिंह चौहान मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब खशधार की टीम ने अपने नाम किया है। यह उत्तराखंड और हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इस साल प्रतियोगिता में 196 टीमों ने भाग लिया। इसमें रोहड़ू, जुब्बल, नेरवा और चौपाल सहित जिला शिमला की दर्जनों टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन मुकाबले खेले गए। इसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला केएनटी टियूंटाड और राणा क्लब बाणाधार के बीच खेला गया। इसमें टिंयूटाड की टीम ने बाणाधार को 20 रन से हराया। इससे पहले टाॅस जीतकर बाणाधार की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इसमें केएनटी टियूंटाड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाणाधार की टीम 84 रन पर ऑलआउट हो गई। टिंयूटाड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली विजेता टीम बनी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रोहड़ू क्षेत्र की चालदा महासू क्लब खशधार और महाकाल करासा के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए खशधार की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 139 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए महाकाल करासा की टीम 131 ही बना पाई। इसके बाद फाइनल मुकाबला केएनटी टियूंटाड और सीएमसी खशधार के बीच खेला गया। इसमें खशधार की टीम विजेता बनी। खशधार की टीम ने टिंयूटाड को 27 रन से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए खशधार की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 144 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिंयूटाड की टीम 117 रन ही बना पाई। स्पर्धा की विजेता और उपविजेता टीमें त्यूणी के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में लेदर बाॅल से होने वाली स्वर्गीय गुलाब सिंह चौहान मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 34 टीमें पहले ही प्रवेश शुल्क जमा करवा चुकी हैं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम खशधार को ट्राॅफी के साथ 1 लाख 11,000 रुपये नकद इनाम से नवाजा गया। उपविजेता टीम टिंयूटाड को ट्राॅफी और 55 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। समापन समारोह की अध्यक्षता चकराता विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह चौहान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें