संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौंसारी में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर सोमवार को संपन्न हुआ है। शिविर के दौरान एनएसएस के छात्रों ने गांव में लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण नशे के दुष्प्रभाव सहित कई कुरीतियों को रोकने के लिए जागरूक किया। समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रवक्ता सुमेश दिलवान ने की। बीस अक्तूबर को गौंसारी स्कूल में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजीव सेगियान ने किया। शिविर के दौरान मुख्य तौर पर राजेश शहर (सेवानिवृत्त अध्यापक ) ने भी स्वयंसेवियों को सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जयवंत रंगटान ने स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास का पाठ पढ़ाया। स्रोत के तौर पर इस दौरान स्कूल के अन्य वक्ताओं ने भी स्वयंसेवियों को संबोधित किया। शिविर में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की और गोद लिए गांव धगोली के रास्ते एवं बावड़ी और श्रीपरशुराम मंदिर परिसर की सफाई करने के बाद लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी सुभाष भारद्वाज से छात्रों ने योगाभ्यास और प्राणायाम की विधियां भी सीखी। उन्होंने कहा शिविर के दौरान स्टाफ के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में आश्विन और महक ने सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम अधिकारी सुभाष भारद्वाज समापन पर सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर सुरेश नेगी, रमीला पितान, अनिल कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, भगतराम, राजकुमारी, नवीन, राधा सिंगा, विमला देवी और दीप राम सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।