फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ के कार्यकर्ताओं ने ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की समस्याओं और मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान इकाई के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा। इसके माध्यम से इकाई ने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम का जल्द निर्माण करने, महाविद्यालय में पीजी कोर्स एमए हिंदी, एमकॉम, एमएससी विषय जल्द शुरू करने, महाविद्यालय के नए भवन में आधारभूत सामग्री की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की, जिससे कक्षाएं सुचारू रूप से चल सकें। महाविद्यालय में पुस्तकालय की खस्ता हालत को सुधारने और जिला पुस्तकालय की व्यवस्था भी सुदृढ़ करने की कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई। मंत्री रोहित ठाकुर ने विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें