फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में अभी तक 1,000 लाइसेंस धारकों जमा नहीं करवाए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, अब पुलिस दर्ज कर रही केस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को लागू हुए एक माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक कई लाइसेंस धारकों ने हथियार पुलिस थाने में जमा नहीं करवाए हैं। उपमंडल राेहड़ू में प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक हजार लाइसेंधारक ऐसे हैं, जिन्हाेंने प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करते हुए इसकी अनुपालना नहीं की हे। पुलिस अब ऐसे लाइसेंस धारकों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। उपमंडल के अंतर्गत 2,200 बंदूक लाइसेंस धारक है। इसमें संबंधित थानों के मालखाने में अभी तक 1,200 ही (हथियार) जमा हुए है। आदर्श आचार संहिता लागू हुए एक माह का समय बीत गया है। नियम के मुताबिक कोड आफ कंडक्ट लागू होते ही लोगों को तुरंत प्रभाव से हथियार पुलिस थानों में जमा करने का आदेश जारी किए गए हैं। इसकी अनुपालन करवाना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा भी है। इसको देखते हुए अब पुलिस ने ऐसे लाइसेंस धारकों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने लाइंसेस धारकों को हथियार जमा करने के निर्देश ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी पहुंचाएं हैं। इसके अलावा प्रचार के हर माध्यम से लोगों को बार-बार आग्रह किया जा रहा है। बावजूद इसके लोगों ने अपने हथियारों को जमा नहीं करवाया है। अतिरिक्त थाना प्रभारी रोहड़ू पंकज शर्मा ने बताया कि रोहड़ू में 2,200 बंदूक लाइसेंस धारक पंजीकृत है। इसमें 1,200 लाइसेंस धारकों ने अपने लाइसेंस जमा करवाए हैं। जिन्होंने अपने हथियार जमा नहीं किए है, उनके खिलाफ अब पुलिस थाने में केस दर्ज किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सहित देशभर में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की है। इसके तहत लाइसेंसशुदा हथियारों को भी जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें