फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दूसरे दिन 40 कलाकारों ने दिए ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भाषा अधिकारी की अगुवाई में सोमवार तक चलेगी ऑडिशन प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम पेश करने वाले कलाकारों के लिए ऑडिशन प्रक्रिया चल रही है। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा की अगुवाई वाली ऑडिशन कमेटी प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों के ऑडिशन ले रही है। शुक्रवार को 23 कलाकारों ने ऑडिशन दिए, वहीं शनिवार को कुल 40 कलाकारों ने ऑडिशन दिए। रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन किया जाएगा। शहर के पाटबंगला मैदान में जहां अंतरराष्ट्रीय मेला सजेगा। वहीं शहर के पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चार दिन तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों के लिए शुक्रवार से ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। शुक्रवार को कुल 23 कलाकारों ने ऑडिशन दिए, जबकि दूसरे दिन कलाकारों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को कुल 40 कलाकारों ने ऑडिशन दिए। यह प्रक्रिया सोमवार तक चलेगी। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रामपुर के बुशहर सदन में ऑडिशन प्रक्रिया चलेगी। तीन संध्याओं में ऑडिशन कमेटी द्वारा चयनित कलाकारों को प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। जिला भाषा अधिकारी की अगुवाई में ऑडिशन कमेटी में नाट्य निरीक्षक किशोर कुमाार, सहायक आचार्य संगीत विपिन कौशल और संगीत अध्यापिका शारदा भारद्वाज कलाकारों की कला का आकलन कर रही हैं। शनिवार को शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और सिरमौर जिले से आए कलाकारों ने ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लिया। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के दूसरे दिन प्रदेश के पांच जिलों से आए 40 कलाकारों ने ऑडिशन दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें