फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने डोम देवता शरमला के प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को ठियोग उपमंडल में डोम देवता शरमला के प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने डोम देवता के समक्ष शीश नवाया और पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में देव संस्कृति हमारी अभिन्न पहचान है और इस धरोहर को आधुनिक युग में संजोए रखने का प्रयास करना चाहिए। वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस दौर में देव संस्कृति युवा पीढ़ी को अवसाद की समस्या से निजात दिला सकती है। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर देवलूओं के साथ महासु नाटी में भाग भी लिया। इस अवसर पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, कांग्रेस पार्टी के नेता दीपक राठौर, पार्टी के पदाधिकारी, अधिकारी, कार्यकर्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें