फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंडियों में 35 रुपये किलो तक गिरे सेब के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
राेहड़ू। सेब की कम पैदावार होने के बावजूद भी सेब के दामों में गिरावट आई है। सेब के दाम 35 रुपये प्रति किलो तक गिर गए हैं। सेब की कम पैदावार के बावजूद दामों में आई गिरावट से बागवान भी हैरान हैं। मंडियों में एक सप्ताह पहले तक सेब के दाम 80 रुपये प्रति किलो से 120 रुपये प्रति किलो तक चल रहे थे लेकिन सोमवार को यह दाम 40 रुपये से 95 रुपये प्रति किलो तक रह गए हैं।
विज्ञापन


इससे बागवानों को प्रति पेटी 400 से 600 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। महेंदली फल मंडी में सौ से अधिक आढ़ती सेब का कारोबार कर रहे हैं। मंडी में रोजाना 30 से 35 हजार पेटियां पहुंच रही है। फल मंडी में अभी तक 11 लाख सेब की पेटियों का कारोबार हो चुका है। इसके अलावा मंडी में दो से तीन लाख पेटियों के पहुंचने का अनुमान है। जबकि बीते वर्ष महेंदली फल मंडी में 24 लाख पेटियों का कारोबार हुआ था।

बावजूद इसके सेब के दामों में गिरावट आना चिंता की विषय है। महेंदली फल मंडी में एपीएमसी के अधिकारी हेमंत शर्मा ने बताया कि सेब के दामों में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि महेंदली फल मंडी में 30 से 35 हजार सेब की पेटियां रोजाना पहुंच रही है। राजेश हंसरेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें